Uncategorized

जलभराव ने खोली विकास की पोल, राहगीरों की बढ़ी परेशानी


बलरामपुर जिला मुख्यालय के अटल चौक परिसर में अर्बन चक्रवात के कारण हो रही बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौक परिसर में जलभराव की स्थिति से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने एक बार फिर जल निकासी की व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है।
हैरानी की बात यह है कि अटल चौक जिला मुख्यालय का हृदय स्थल माना जाता है, जहां से जिले के आला अधिकारी भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके बावजूद यहां जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। अधिकारियों के वाहन तो आसानी से निकल जाते हैं, लेकिन पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है।अटल चौक से गुजरने वाले लोगों को इस बात का डर बना रहता है कि कहीं कोई बड़ी गाड़ी पानी से होकर न गुजर जाए और सड़क पर जमा पानी उनके ऊपर न पड जाए। जिला मुख्यालय होने के कारण यहां दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग विभिन्न सरकारी कामों के सिलसिले में पहुंचते हैं। ऐसे में चौक पर जलभराव की स्थिति उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती है।
यह समस्या केवल आज की बारिश तक सीमित नहीं है। बार-बार ऐसी स्थिति बनने से नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था और को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Share with