Uncategorized

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के रिक्त पदों के लिए 20 अभ्यर्थियों ने कराया दस्तावेज सत्यापन

बलरामपुर जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय में आयोजित सत्यापन कार्यक्रम में कुल 28 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 20 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और अपने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराया। वहीं 8 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र निरापुरे के निर्देशन में आयोजित इस प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया गया। सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति संबंधी आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share with