विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में लोक कलाकारों संग थिरके विधायक ईश्वर साहू

बेमेतरा के नगर पंचायत मारो में विकास कार्यों के कार्यक्रम के बाद विधायक ईश्वर साहू का महिला कलाकार के साथ डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है।

बेमेतरा। जिले के नगर पंचायत मारो में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह के बाद विधायक ईश्वर साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक महिला कलाकार के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर क्षेत्र के साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ आयोजन

नगर पंचायत मारो में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

उपमुख्यमंत्री के जाने के बाद डांस करते दिखे विधायक

सामने आई जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कार्यक्रम से रवाना होने के बाद विधायक ईश्वर साहू मंचीय आयोजन के दौरान महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखाई दिए। इसी दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share with