Uncategorized

हाथी की दस्तक से मचा हड़कंप सूचना मिलते ही रात में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और जनप्रतिनिधि

बलरामपुर विकासखंड के सेमरसोत अभयारण्य क्षेत्र अंतर्गत डूमरखोरका में बीती रात अचानक हाथी दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और जनपद सदस्य समीर सिंह देव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर सतर्क रहने और हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की।
वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। ग्रामीणों को जंगल में अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे परेशान करने से बचने को कहा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
वहीं, हाथी के कारण किसानों की फसलों को हुए संभावित नुकसान का आकलन भी वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है और नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्क रहने के लिए मुनादी करा रहे हैं

Share with