Uncategorized

राजा पहाड़ में विचरण कर रहा नर हाथी वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

बलरामपुर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बड़की महरी स्थित राजा पहाड़ में एक नर हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग सतर्क है और ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील कर रहा है।
रेंजर जगतराम मरावी ने बताया कि नर हाथी कोटपाली जंगल से होते हुए पीपरसोत के रास्ते बड़की महरी के राजा पहाड़ पहुंचा है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Share with