साइकिल सवार को बचाते बेकाबू हुई कार बिजली खंभे से टकराईगंभीर महिला सहित अन्य क्षेत्रीय अस्पताल से रिफर

उदयपुर। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर ग्राम डुमरडीह के पास बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। कार में सवार एक किशोरी को भी काफी चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक पूर्णिमा 56 वर्ष, कार क्रमांक ओडी 33 पी 5230 में सवार होकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रायपुर से बनारस जाने निकली थी। डुमरडीह बस्ती के पास अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट गया और कार घूमकर उल्टी दिशा में एक ओर पलट गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार चालक कादिर ने बताया कि वे सुबह 4.30 बजे रायपुर से बनारस जाने के लिए निकले थे। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सीएचसी उदयपुर में भर्ती कराया। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई हंै, काफी खून बहने से इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कुमारी श्री 15 वर्ष सहित चालक को भी चोटें आई हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार महिला के पति को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है, और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Share with