Uncategorized

एन एच 343 नाली की मुस्कुराती तस्वीर जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा घटिया काम का आरोप

बलरामपुर नवीन सर्किट हाउस से कलेक्टर कार्यालय तक NH-343 पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी सहित पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान की कंक्रीट में दरारें बाहर निकली गिट्टी और खुले में दिखाई दे रहे सरिए को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।
मौके पर नाली के निर्माण में की जा रही शेटरिंग को लेकर भी सवाल उठाए गए। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी करते हुए जल्दबाजी में काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आखिर जनप्रतिनिधियों को सड़क पर उतरकर क्यों करना पड़ रहा निरीक्षण?

निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार एजेंसियों की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार हो रहा है तो नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को खुद सड़क पर उतरकर निर्माण की गुणवत्ता जांचने की नौबत क्यों आ रही है?
उपाध्यक्ष दिलीप सोनी ने मौके से कहा कि काम इतनी तेजी से किया जा रहा है कि गुणवत्ता दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण कर मिलीभगत से काम निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक निर्माण में सुधार नहीं किया जाता, काम नहीं चलने दिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष लोधी राम एक्का, पार्षद गौतम सिंह, अमित गुप्ता मंटू, सेवक राम सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवाते हुए गुणवत्ता में सुधार की मांग की।
अब बड़ा सवाल यह है कि NH-343 जैसे महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता की निगरानी कौन कर रहा है और मौके पर दिखाई दे रही खामियों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?

इसी रास्ते से गुजरते हैं जिले के जिम्मेदार

इन दीनों एन एच में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर नगर के चौक चौराहों पर चर्चाएं तेज हो रही है कि इस रास्ते से जिले के जिम्मेदार अधिकारी प्रतिदिन गुजर रहे हैं लेकिन उनकी नजर इस और क्यों नहीं पढ़ रही है कहानी कुछ दिन पूर्व वायरल हुए कथीत ऑडियो की और इशारा करता नजरआ रहा है इसकी नगर के चौक चौराहों पर यह बात काफी चर्चा में है

Share with