Uncategorized

बलरामपुर में एसीबी का ट्रैप 22 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल दफ्तर में मचा हड़कंप

ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर एसीबी अंबिकापुर की टीम ने आज बलरामपुर के संयुक्त जिला कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी अधिकारी शरद सिंह ने मीडिया को बताया कि शिकायतकर्ता शिवराज सिंह निवासी अंबिकापुर ने शिकायत की थी कि जिला प्रबंधक द्वारा उनसे रिश्वत की मांग की जा रही है।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। सत्यापन सही पाए जाने पर आज ट्रैप टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही प्रार्थी शिवराज सिंह से मांगे गए 22 हजार रुपये विद्यासागर गोपाल ने लिए, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद से संयुक्त कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। एसीबी की टीम बंद कमरे में आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारी के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Share with