आपसी विवाद के बाद छेनी से मारकर अंगद को उतारा था मौत के घाट, दो गिरफ्तार

हत्या के बाद शव को बाड़ी में फेंक दिया था, पुलिस ने हथियार बरामद किया

लखनपुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के रजपुरीकला में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जिसमें लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, 2 नवंबर को शाम 7.30 बजे मुकेश चौधरी और धर्मेन्द्र चौधरी का मृतक अंगद राम चौधरी से वाद-विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने आवेश में आकर छेनी से वार करके मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने शव को बाड़ीनुमा जगह पर फेंक दिया। सूचना पर थाना लखनपुर में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आरोपियों मुकेश चौधरी पिता श्याम लाल चौधरी 23 वर्ष और धर्मेन्द्र चौधरी पिता स्व. चन्दर लाल चौधरी 26 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम रजपुरीकला टिकरापारा को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। इनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छेनी जब्त किया गया है। दोनों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित पूरी टीम सक्रिय रही।

Share with