सिहावा अंचल में मातम छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान ने लगाई फांसी

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

धमतरी।सिहावा अंचल में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब छुट्टी पर अपने गांव आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सातबहाना की है।

यहाँ 15-16 नवंबर की दरमियानी रात 32 वर्षीय जवान डाकेश सोम, पिता भीमकुमार सोम ने अपने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक जवान सीआरपीएफ में पदस्थ था और वर्तमान में 10 दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। अंतागढ़ में थी पोस्टिंग, सोमवार को लौटना था ड्यूटी बताया जा रहा है कि जवान की पोस्टिंग कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन में थी।

नियमानुसार उसे सोमवार को ही वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन इससे ठीक पहले इस अप्रत्याशित और दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। पुलिस कर रही मामले की सूक्ष्म जांच घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

फिलहाल, जवान के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।उल्लेखनीय है कि मृतक जवान के पिता भी पुलिस विभाग में सेवारत हैं और वर्तमान में रायपुर जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Share with