धरसींवा में 25 दिवसीय ‘सेवा संवाद यात्रा’ का शुभारंभ, 144 गांवों तक पहुंचेंगे विधायक अनुज शर्मा; मिली 21.86 करोड़ की सौगात

धरसींवा। जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा की 25 दिवसीय ‘सेवा संवाद यात्रा’ का शुभारंभ हो गया है। यह यात्रा क्षेत्र के 144 गांवों तक पहुंचेगी और हर पंचायत में जनचौपाल आयोजित की जाएगी। यात्रा का शुभारंभ ग्राम चरौदा स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पारंपरिक अंदाज में हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विभिन्न समाजों के प्रमुखों और ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों, ढोल-नगाड़ों और लोक नृत्यों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आत्मीय स्वागत किया।

21.86 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 21.86 करोड़ रुपये की लागत वाले 8 प्रमुख निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया:

मांढर विद्युत उपकेन्द्र विस्तार: 679.17 लाख रुपये, मांढर शाखा नहर भूमिगत निर्माण कार्य: 490.13 लाख रुपये, छछानपहरी से (नकटी) कुम्हारी मार्ग निर्माण (2.35 किमी): 456.85 लाख रुपये, भाटापारा शाखा नहर निर्माण कार्य: 410.17 लाख रुपये, कुरूद (सिलयारी) में महतारी सदन एवं कौशल विकास केन्द्र: 50.00 लाख रुपये, नगरगांव में कौशल विकास केन्द्र निर्माण: 40.00 लाख रुपये, चरौदा में बस स्टैंड, डी-वॉट, बालिका शौचालय एवं बकरी शेड निर्माण: 30.19 लाख रुपये, मांढर में महतारी सदन निर्माण: 30.00 लाख रुपये, इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में बिजली, सिंचाई, सड़क और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

मंच से दो नई घोषणाएं

विधायक अनुज शर्मा की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम चरौदा में मंगल भवन निर्माण तथा प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शेड निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने की घोषणा की।

‘सुशासन और जनसंपर्क का उदाहरण बनेगी यात्रा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अनुज शर्मा ने कला-संस्कृति के बाद जनसेवा के क्षेत्र में भी सक्रियता दिखाई है। 25 दिनों में 144 गांवों तक पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करने की यह पहल सुशासन और जनसंपर्क के लिए उदाहरण बनेगी। उन्होंने ग्रामीणों से जनचौपाल में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की।

‘योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य’: अनुज शर्मा

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं—जैसे महतारी वंदन योजना, धान खरीदी और पीएम आवास—का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं, इसे सुनिश्चित करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान प्रतिदिन औसतन 5 से 6 गांवों का दौरा किया जाएगा और पंचायतों में लगने वाली जनचौपाल के जरिए मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास होंगे। पहले दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनचौपाल लगाकर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही, धरसींवा स्थित ‘सेवा सदन’ में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में भी उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, सुरेंद्र पाटनी, श्याम नारंग, अंजय शुक्ला, नवीन अग्रवाल, संदीप यदु, लखन धीवर, देवजी भाई पटेल, वेदराम मनहरे, शकुन्तला ढिलेन्द्र सेन, अशोक सिन्हा, यात्रा प्रभारी अरविंद ठाकुर, सहप्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, रूखमनी वर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, गोपेश साहू, रॉबिन साहू, पिंटू साहू, निहाल सिंह वर्मा, रश्मि वर्मा, अमरीका वर्मा, बी.आर. गौतम, अश्वनी वर्मा, शिव शंकर वर्मा, नत्थू यदु, राजीव अग्रवाल, रामखिलावन वर्मा, सोहन धीवर, सुरेन्द्र वर्मा, गोविंद साहू, सुनीता अनिल सोनी, सुमीत सेन, संतोषा वर्मा, भूपेन्द्र कसार, पुरूषोत्तम यादव, हेमंत वर्मा, मो. यूनुस खान और तिहारू सिन्हा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Share with