Uncategorized

ग्राम मितगई में धूमधाम से मना डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, वीडियो कॉल से जुड़कर की ग्रामीणों से बातचीत

राजेंद्र ठाकुर (राजू )ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर के रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन गुरुवार को रामानुजगंज क्षेत्र के छोटे से ग्राम पंचायत मितगई में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूर्व जिला पंचायत सभापति राजेश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह में दर्जनों गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. रमन सिंह का वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ना और ग्रामीणों से बातचीत करना रहा। इससे उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

22 वर्षों से जारी है जन्मदिन मनाने की परंपरा

पूर्व जिला पंचायत सभापति राजेश यादव पिछले 22 वर्षों से लगातार डॉ. रमन सिंह का जन्मदिवस समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने ग्राम मितगई के स्कूल मैदान में भव्य आयोजन कर इस परंपरा को आगे बढ़ाया। छोटे से गांव में आयोजित समारोह में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया आतिशबाजी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्सवी माहौल के बीच लोगों ने डॉ. रमन सिंह के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

पैर धोकर कंबल भेंट किए ग्रामीणों का बढ़ाया मान

समारोह के दौरान पांच सौ से ऊपर महिला एवं पुरुषों के पैर धोकर उन्हें कंबल भेंट किए गए। इस अनूठी पहल के माध्यम से ग्रामीणों के प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं बुजुर्गों और युवाओं की सहभागिता रही। सम्मान पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी नजर आई।

वीडियो कॉल पर डॉ. रमन सिंह ने की बातचीत

जन्मदिवस समारोह के दौरान डॉ. रमन सिंह वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े और उपस्थित लोगों से बातचीत की। अपने बीच डॉ. रमन सिंह को वीडियो कॉल पर देखकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
आतिशबाजी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक सहभोज
जन्मदिवस समारोह में जोरदार आतिशबाजी की गई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकजुटता, आपसी भाईचारे और ग्रामीणों के सम्मान की झलक देखने को मिली।
गौरतलब है कि ग्राम मितगई में इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस समारोह में दर्जनों गांवों के लोगों की भागीदारी रही। 22 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा ने एक बार फिर छोटे से गांव मितगई को उत्सव के रंग में रंग दिया।

Share with