Uncategorized

आठ वर्षों से माताओं के जीवन में खुशियां बांट रही परहित चैरिटेबल सोसायटी

बलरामपुर जिला मुख्यालय में समाज में ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो जरूरतमंदों की मदद को केवल एक दिन का काम नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प बना लेते हैं। ऐसे ही सेवा और समर्पण की मिसाल बलरामपुर जिला मुख्यालय में देखने को मिल रही है। बलरामपुर परहित चैरिटेबल संस्था पिछले लगभग 7 से 8 वर्षों से जरूरतमंद विधवा महिलाओं के जीवन में सहयोग और खुशियां बांटने का कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता के निर्देशन में प्रत्येक महीने लगभग 30 से 35 विधवा महिलाओं को नियमित रूप से घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है।जिला मुख्यालय के दहेजवार स्थित खसरा नंबर 221 में संचालित इस सेवा कार्य के तहत हर महीने की पहली तारीख को महिलाओं को गेहूं दाल आलू प्याज नमक तेल चायपत्ती सहित दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। खास बात यह है कि संस्था का यह प्रयास पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है। त्योहार हो या सामान्य दिन संस्था जरूरतमंद महिलाओं तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करती है ताकि उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कुछ राहत मिल सके
सिर्फ राशन नहीं, परिवार की तरह रखते हैं ख्याल
समिति द्वारा किया जा रहा सहयोग केवल राशन सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है। महिलाओं को जब भी किसी अन्य आवश्यक वस्तु या परेशानी के समय सहायता की जरूरत पड़ती है तब भी अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता आगे आकर उनकी मदद करते हैं। यही वजह है कि इन महिलाओं के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान और अपनापन है। रविवार को जब विशाल कुमार गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ बलरामपुर पहुंचे और प्रत्येक महीने की तरह इस महीने भी अपने हाथों से सभी माताओं एवं बहनों को राशन सामग्री वितरित की तो महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष देखने को मिला।माताओं ने भावुक होकर कहा- हमारे लिए वरदान बनकर आए विशाल गुप्ता
राशन सामग्री प्राप्त करने वाली महिलाओं ने भावुक होकर कहा कि विशाल गुप्ता आज हमारे लिए वरदान बनकर आए हैं। पिछले कई वर्षों से वे लगातार हमारी जरूरतों का ध्यान रख रहे हैं। वे केवल राशन ही नहीं देते, बल्कि जब भी हमें किसी अन्य चीज की आवश्यकता होती है, तो हमारी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे हम सभी को अपनी माता की तरह सम्मान देते हैं और परिवार के सदस्य की तरह हमारा ख्याल रखते हैं। महिलाओं ने कहा कि हर महीने मिलने वाली इस सहायता से उन्हें काफी सहयोग मिलता है और घर की जरूरी सामग्री जुटाने में आर्थिक राहत मिलती है। उनके इस अपनापन और सहयोग से हम सभी को बेहद खुशी होती है सेवा का ऐसा संकल्प, जो वर्षों से लगातार जारी है
आज के दौर में जहां कई सामाजिक गतिविधियां कुछ समय बाद सीमित हो जाती हैं, वहीं बलरामपुर परहित चैरिटेबल संस्था द्वारा पिछले 7 से 8 वर्षों से लगातार किया जा रहा यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। किसी जरूरतमंद के तक सहायता पहुंचाना और उसकी परेशानी को अपनी परेशानी समझना ही सच्ची मानवता है। विशाल कुमार गुप्ता और संस्था के इस प्रयास से 30 से 35 जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने राहत मिल रही है। यह पहल समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश देती है। वास्तव में किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान अपनों की पहचान

Share with