सरगुजा में पदस्थ रहे नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’

उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला पुलिस सेवा में दक्षता का सर्वोच्च सम्मान

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस में नगर निरीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके मनीष सिंह परिहार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिष्ठित केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 से नवाजा गया है।

गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के लिए इस प्रतिष्ठित पदक की सूची जारी की है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से सरगुजा के पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार का नाम इन्वेस्टिगेशन फील्ड यानी उत्कृष्ट अनुसंधान के क्षेत्र में शामिल किया गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट विवेचना क्षमता और अपराधों के खुलासे में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है।बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक देश के उन चुनिंदा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है, जिन्होंने जांच, खुफिया, विशेष अभियान और अन्य क्षेत्रों में असाधारण कार्य किया हो। यह पदक पुलिस सेवा में दक्षता का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। मनीष सिंह परिहार अपने कार्यकाल के दौरान अंबिकापुर कोतवाली में पदस्थ रहते हुए कई जटिल और चर्चित मामलों का खुलासा कर चुके हैं। उनकी तेज-तर्रार कार्यशैली और बारीक जांच को लेकर आम जनता और पुलिस महकमे में हमेशा चर्चा रही है।डीआईजी ने दी बधाईइस गौरवशाली उपलब्धि पर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व नगर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे सरगुजा पुलिस परिवार के लिए सम्मान की बात है। इससे अन्य अधिकारियों व जवानों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share with