धनतेरस और दीपावली पर अंबिकापुर में ट्रैफिक डायवर्ट, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

शहर में 8 पार्किंग स्थल तय-देव होटल से महामाया चौक, अग्रसेन चौैक से थाना चौक तक 4 पहिया-तिपहिया वाहन प्रतिबंधित

अंबिकापुर। धनतेरस और दीपावली त्योहार पर शहर में भीड़ को देखते हुए सरगुजा पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर 6 नवंबर धनतेरस और 8 नवंबर दीपावली के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था बनाई गई है। शहर में जाम से बचने के लिए 8 जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस का अमला सड़कों पर तैनात रहेगा। सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि, एडवाइजरी का पालन करें, मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा न करें और यातायात को सुगम बनाने में सहयोग करें।

पार्किंग के लिए तय स्थलपी-1 गांधी चौक व घड़ी चौक की ओर आने वाले वाहन कलाकेन्द्र मैदान, पी-2 व पी-8 गांधी चौक व घड़ी चौक की ओर आने वाले टू-व्हीलर निशांत मेडिकल के बगल में नगर निगम पार्किंग व चित्र मंदिर पार्किंग, पी-3 अग्रसेन चौक व नया बस स्टैंड से पूनम लॉज चौक की ओर आने वाली गाड़ियां पुराना बस स्टैंड, पी-4 अग्रसेन चौक व सद्भावना चौक से सदर रोड व महामाया चौक की ओर आने वाले वाहन बरेज तालाब के बगल में, पी-5 महामाया चौक व थाना चौक से आने वाले दोपहिया वाहन नगर निगम स्कूल, पी-6 गुदरी चौक से गुरुनानक/थाना चौक व पुलिस लाइन की ओर आने वाली गाड़ियां मल्टी परपज स्कूल, पी-7 संगम चौक, शर्मा फर्नीचर, गुदरी बाजार व जोड़ा पीपल की ओर से आने वाले टू-व्हीलर वाहनों को मानसून एग्रो पार्किंग में खड़ी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधितचार पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 5 मार्ग बंद रहेंगे, इनमें देव होटल से महामाया चौक, अग्रसेन चौक से थाना चौक, ब्रह्म मंदिर मोड़ से संगम चौक, थाना चौक से महामाया चौक और गुदरी चौक से संगम चौक शामिल हैं।

Share with