नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों की मुलाकात, साझा हितों और आपसी सहयोग पर हुई चर्चा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की धरा पर पहुँचने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया।

इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने आपसी हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और भविष्य में निरंतर संवाद तथा सहयोग बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद इस अवसर पर दोनों राज्यों के कई वरिष्ठ मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से तेलंगाना सरकार की ओर से जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, मुख्य सचिव संजय जाजू तथा मुख्यमंत्री के सचिव और जल संसाधन विभाग के सचिव मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share with