ग्राहक का इंतजार कर रहे जफर शाह से 700 ग्राम गांजा

अंबिकापुर। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रनपुर खुर्द पानी टंकी के पास से 700 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा से भरा झोला पुलिस ने जब्त किया है, जिसका बाजार भाव करीब 35 हजार रुपये है।जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली पुलिस को 18 नवंबर को शाम करीब 6.20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि रनपुर खुर्द निवासी मो. जफर शाह पिता नूर मोहम्मद 42 साल अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर गांव में ही पानी टंकी के पास बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर निरीक्षक सुमेश सिंह, द्वय प्रशिक्षु उप निरीक्षक महेश नेताम, आशी झा, महिला आरक्षक पूनम पैकरा, आरक्षक विवेक राय और आरक्षक नितिन सिन्हा मौके पर पहुंचे, और घेराबंदी करके आरोपी मो. जफर शाह को पकड़ा। तलाशी में उसके पास झोले में गांजा मिला। तौल कराने पर कुल 770 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध 20-ए एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 18-19 नवंबर की दरम्यानी रात 12.50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना कोतवाली से सक्रिय रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाया था और किसको बेचने वाला था। क्या आरोपी अकेले ही इस धंधे में शामिल था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी के मोबाइल और संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

Share with