बगिया कैम्प कार्यालय में अपनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली।

भेंट-मुलाकात के दौरान नागरिकों ने आर्थिक सहायता, इलाज, पेंशन सहित विभिन्न जरूरतों से जुड़े आवेदन मुख्यमंत्री को सौंपे। लोगों ने अपनी समस्याओं के निराकरण और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नागरिकों की बातें सुनीं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर कैम्प कार्यालय पहुंचे।

Share with