भ्रष्टाचार पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा: ACB-EOW की कार्रवाई पर CM साय का बड़ा बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है और सरकार किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ACB और EOW की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

रिश्वत मामले में GST अधिकारी पर कार्रवाई

हाल ही में ACB ने रिश्वतखोरी के मामले में जीएसटी (GST) असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया था। उन पर स्क्रैप (कबाड़) ले जा रही गाड़ी छोड़ने के बदले 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने 21 नवंबर को उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद राज्य कर आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंच से लेकर हर स्तर का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है। देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के दावे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। प्रदेश में हाथियों की आवाजाही और संभावित खतरे को लेकर वन विभाग के सतर्क रहने की बात कही।

लोगों को लगातार जागरूक करने के साथ मोबाइल फोन पर भी अलर्ट और सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में पूरे हो चुके विकास कार्यों के लोकार्पण और नए स्वीकृत कार्यों के भूमिपूजन की जानकारी दी। इन कार्यक्रमों में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

Share with