राज्यपाल रमेन डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को आगामी 23 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली प्रशिक्षण सह कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में इन गंभीर सामाजिक मुद्दों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य संबंधित विषयों पर जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है।

Share with