कांग्रेस का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, सिंहदेव बोले-वोट चोरी से लोकतंत्र खतरे में

अंबिकापुर। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओÓ अभियान के तीसरे चरण के तहत अंबिकापुर में आयोजित जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सिंहदेव ने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने का खेल चल रहा है, आयोग नियमों के विपरीत काम कर रहा है। इस दौरान एआईसीसी ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक और छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लैतफलांग भी मौजूद रहीं।पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने आगे कहा कि वोट चोरी का मुद्दा सिर्फ एसआईआर तक सीमित नहीं है। यह एक व्यापक मुद्दा है जिसमें दोहरा पंजीकरण, ईवीएम-वीवीपीएटी, चुनाव संबंधी आंकड़ों में पारदर्शिता की कमी शामिल है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 39 लाख मतदाता बढ़े, जिसमें से 32 लाख सिर्फ 5 महीने में जोड़े गए। बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा विधानसभा में 1,00,250 वोट प्रभावित होने का आरोप लगाया गया, जिसमें फॉर्म-6 का दुरुपयोग और एक ही पते पर कई वोटर शामिल हैं। पीलीभीत का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां बिना फॉर्म भरे 13 हजार मतदाताओं के नाम बदल दिए गए। साथ ही इंडियन एक्सप्रेस की 25 सितंबर 2026 की पड़ताल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिन 30 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई वहां प्रारूप मतदाता सूची से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए। देशभर में लगभग 27 लाख नाम अंतिम रूप से हटाए गए और 38 लाख अपीलें लंबित हैं। सिंहदेव ने 2023 के कानून पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस कानून ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति समिति से मुख्य न्यायाधीश को हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल कर दिया, जिससे संस्था की स्वतंत्रता कमजोर हुई है। साथ ही धारा-16 के तहत चुनाव आयुक्तों को दिया गया कानूनी संरक्षण जवाबदेही को कमजोर करता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व विधायक, रामदेव राम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मो. इस्लाम, इरफान सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्मृति ईरानी के चुनाव लड़ने पर सिंहदेव ने कसा तंज

पत्रकारों के सवाल पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि, स्मृति ईरानी अगला चुनाव यहां से लड़ने वाली हैं। भाजपा में जीतने लायक स्थिति नहीं लग रही, तभी उन्हें इतना हाईलाइट किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अंदरूनी मामला है। मैं तो स्मृति ईरानी से बस शक्कर के भाव की बात करना चाहता हूं, वो बता दें कि उन्होंने कितना शक्कर का भाव कहा था यूपी में जब वो चुनाव लड़ी थीं और आज देश में उनकी पार्टी ने कहां पहुंचा रखा है, फिर आगे की बात। सिंहदेव ने कहा कि भाजपा महंगाई के मुद्दे पर बात करने से बच रही है।

मूल आंकड़े डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध कराए जाए

आईसीसी ऑब्जर्वर देवाशीष पटनायक ने कहा कि, वोट चोरी एक व्यापक मुद्दा है। कांग्रेस की मांग है कि मूल आंकड़े डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध कराए जाएं ताकि स्वतंत्र सत्यापन हो सके। कांग्रेस संबंधित रिकॉर्ड और दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग कर रही है। आरोप है कि, आयोग की स्वतंत्रता कमजोर हुई है। 2023 के कानून ने सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया बदली, मुख्य न्यायाधीश की जगह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया। उन्होंने कांग्रेस के आगामी अभियान के बारे में विस्तार से बताया।बाक्सरैली की तैयारियों को लेकर बीएलओ की बैठककांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ आंदोलन के तीसरे चरण और 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा और बीएलएओ की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक ने की। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए ने कहा कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया गैर संवैधानिक थी। इसके जरिए देश के 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इस देश विरोधी कार्य के खिलाफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, देश के हर नागरिक के अधिकार की लड़ाई है।

छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने तीसरे चरण के आंदोलन की जानकारी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ जुटने का आह्वान किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह ने भी चुनाव आयोग और एसआईआर की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि देश में माहौल बता रहा है कि भाजपा साफ होने वाली है, लेकिन वह भ्रष्ट अधिकारियों के भरोसे चुनाव में उतरेगी, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निष्फल करना है।एआईसीसी ऑब्जर्वर देवाशीष ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक समीक्षा की। कांग्रेस अब सरगुजा संभाग में बूथ स्तर पर ‘वोट रक्षकÓ तैनात कर मतदाता सूची का सत्यापन करेगी और 25 नवंबर तक गांवों में चौपाल और दिल्ली चलो कार्यक्रम चलाएगी।

Share with