दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, तीनों पर्व पर 5-5 दिन बंद रहेंगे स्कूल - CG Front Line
Uncategorized

दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान, तीनों पर्व पर 5-5 दिन बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में इन तीनों अवसरों पर 5-5 दिन की छुट्टी रहेगी, यानी कुल 15 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

विभागीय आदेश के अनुसार 17 से 21 अक्टूबर तक दशहरा पर 5 दिन का अवकाश रहेगा। दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक 5 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी। वर्ष के अंत में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 5 दिन की शीतकालीन छुट्टी रहेगी।

पिछले साल से 3 दिन कम छुट्टी

पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में तीनों अवसरों पर 6-6 दिन की छुट्टी थी। तब दशहरा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, दीपावली 20 से 25 अक्टूबर और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर तक था, कुल 18 दिन। इस साल यह घटकर 15 दिन हो गया है।

Share with