Uncategorized

डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रज्ञा नायक ने स्कूली बच्चों के साथ किया न्योता भोजन, सामुदायिक सहभागिता को मिला प्रोत्साहन

राजेंद्र ठाकुर (राजू ( ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर

बलरामपुर
जिले में स्कूली बच्चों के पोषण स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सुश्री प्रज्ञा नायक, डिप्टी कलेक्टर ने विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सरनाडीह में विद्यार्थियों के लिए न्योता भोजन कराया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता एवं अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।
न्योता भोजन एक ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोग विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के साथ भोजन साझा कर उनके प्रति स्नेह सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना प्रदर्शित करते हैं। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यालयों के प्रति समुदाय की भागीदारी को भी मजबूत बनाते हैं।
सुश्री प्रज्ञा नायक द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए न्योता भोजन कराया जाना सामाजिक सहभागिता और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता का सकारात्मक उदाहरण है। इस तरह की पहल से विद्यार्थियों में अपनत्व की भावना विकसित होती है तथा उन्हें यह अनुभव होता है कि समाज के विभिन्न वर्ग उनके उज्ज्वल भविष्य एवं बेहतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share with