छठ महापर्व को लेकर सरगुजा पुलिस अलर्ट, 400 जवान तैनात

13 घाटों पर गोताखोर और अग्निशमन की व्यवस्था, रूट एडवाइजरी जारी

अंबिकापुर। सूर्य षष्ठी (छठ) महापर्व को लेकर सरगुजा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले भर में 400 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की गई है। साथ ही मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश को लेकर रूट एडवाइजरी भी जारी की गई है। पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 16 नवंबर सुबह 10 बजे तक शहर और रिंग रोड में मालवाहक/भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हर घाट पर प्रशिक्षित गोताखोर, अग्निशमन टीम, फिक्स पिकेट, पेट्रोलिंग पार्टी और सादे कपड़ों में पुलिस टीम तैनात रहेगी ताकि भीड़ में चेन स्नेचिंग और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। 5 पेट्रोलिंग और 2 बाइक पेट्रोलिंग टीमें 2 शिफ्ट में लगातार गश्त करेंगी।

भारी वाहन इन जगहों पर रोके जाएंगे

दरिमा मोड़ रायगढ़ रोड, सांडबार बैरियर बिलासपुर रोड, अजिरमा बैरियर मनेंद्रगढ़ रोड, एफसीआई गोदाम चठिरमा बनारस रोड, ककना मोड़ रामानुजगंज रोड, आरटीओ ऑफिस के पास प्रतापपुर रोड।घाटों पर 244 जवान और गोताखोरछठ के दौरान जिले के कुल 13 प्रमुख घाटों पर 244 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सबसे ज्यादा भीड़ वाले खर्रा नदी घुनघुट्टा बांध और शंकरघाट पर 45-45 जवानों की तैनाती की गई है।यात्री बसों के लिए बदला रूटरायपुर-रायगढ़ जाने वाली व बनारस-वाड्रफनगर-मनेंद्रगढ़ की ओर जाने वाली बसें यथावत चलेंगी। प्रतापपुर जाने वाली बसें गांधी चौक, अंबेडकर चौक, बनारस रोड, साईं कॉलेज, डिगमा, सरगवां होकर जाएंगी। रामानुजगंज जाने वाली बसें गांधी चौक, अंबेडकर चौक, बनारस रोड, साईं कॉलेज, डिगमा, सरगवां, चिखलाडीह, सिधमा, ककना होकर जाएंगी। शंकरघाट-घुनघुट्टा जाने वाली गाड़ियां भकुरा नवापारा होकर सरगवां सकालो से निकलेंगी।यहां वाहन पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चितसंजय पार्क के सामने चार पहिया, सूटन ढाबा के पास दो पहिया, खनिज बैरियर और मोंटफोर्ट स्कूल के पास, घुनघुट्टा नदी के पास चार पहिया और नदी के पूर्व में दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग तय की गई है।

Share with