Uncategorized

जिला न्यायालय के स्टोर रूम में लगी आग से मचा हड़कंप

दमकल ने समय रहते पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

अंबिकापुर। जिला न्यायालय परिसर के स्टोर कक्ष में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्टोर से धुआं उठता देख परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और तत्काल आग पर काबू पाया।प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को अन्य कक्षों में फैलने से रोक लिया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग बुझने के बाद अधिकारियों ने स्टोर रूम का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया।

Share with